Skip to main content

घरेलू हिंसा (वैवाहिक दुर्व्यवहार, अंतरंग साथी हिंसा, घरेलु मारपीट या पारिवारिक हिंसा


घरेलू हिंसा : चुपचुप रहना कब तक सहना #जीने_की_राह' बुक को घर बैठे फ्री में मंगवा सकते हैं। 7496801825 पुरा पता sms करे
==================
घरेलू हिंसा : चुपचुप रहना कब तक सहना

यूं तो आपस में इसका कोई ताल मेल नहीं पर फिर भी ये अपराध घरों के अन्दर पनप रहा है। घरेलू हिंसा का रूप बन रहा है। ये एक ऐसा अपराध है जो अपनों द्वारा किया जाता है और इसको सहने पर मजबूर हैं महिलाएं। शादी के बाद पति द्वारा व ससुराल पक्ष से एक महिला को यातनाएं सहने पर मजबूर होना पड़ता है। पिता की लाडो एक बड़े अरमानों से डोली में बैठ कर दूसरे घर जाती हैं पर वो ही घर उसके पूरे जीवन व उसके वजूद का अखाड़ा बन जाता है। अपने ही घर की चार दीवारी में अपने ही पति के हाथों पिटती एक औरत प्रमाण है हमारे समाज के पुरूषों की मनोदशा का पुरूषों ने अपनी कमजोरी को और अपने झूठे पुरूषत्व का वर्चस्व कायम रखने के लिए मर्दानगी का मुखौटा पहन रखा है।

शर्मिन्दगी के साथ कहना पड़ रहा है कि ये स्थिति केवल निम्न वर्ग की नही हमारे शिक्षित समाज की है। बात 21वीं सदी है जहाँ महिलाओं की स्वतन्त्रता का जोर-शोर से डंका पीट जा रहा है वहीं इस शिक्षित समाज में महिलाए पित्रसत्तात्मक समाज की चक्की में पिसती नजर आ रही है। हर दस में एक घरेलू हिंसा का शिकार है। एक संगठन द्वारा कराए गए सर्वेक्षण से घरेलू हिंसा की यह स्थिति समाने आई है कि लगभग 5 करोड़ महिलाएं इसका शिकार है लेकिन केवल 0.1 प्रतिशत ने ही इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

आंकड़े बताते है कि 15 से 40 वर्ष की उम्र की महिलाएं इनका शिकार बनती है। प्रश्न यह है कि पुरूष अपनी पत्नी को पीट कर ही सन्तुष्ट क्यों होता है। छोटी-2 बातों पर पत्नी पर हाथ उठाना अपशब्दों से उसे अपमानित करना यह घरेलू हिंसा शारीरिक न होकर मानसिक व आर्थिक, भावनात्मक हिंसा के रूप में सामने आती है। समाज में घरेलू हिंसा को लोग घरेलू मामला समझ कर दर किनार कर देते है इसे पती पत्नी का आपसी मामला कह कर सब पीछे हट जाते हैं।

वर्षों से महिलाओं के स्वाभिमान और उनके जीवन की आहुति दी जा रही है। आज एक शिक्षित स्त्री भी अपने साथ हो रहे र्दुव्यहार के खिलाफ नहीं बोलती क्योंकि कही न कहीं उसे इस बात का डर आज भी है कि पुरूष प्रधान समाज में उसकी व्यथा सुनने वाला कोई नहीं उसकी आवाज घर में ही दबा दी जाएगी इस लिए वह इसे अपनी नियति मानकर चुप्पी साधे सहती जाती है और जिन्दा लाश बन कर जीती रहती है।

हमारे देश में तो जैसे पुरूषों को शादी के बाद पत्नी पर हाथ उठाने का अधिकार मिल जाता है। किसने दिया ये उन्हें? किस कानून में लिखा है कि शादी के बाद एक लड़की ताउम्र उसके इशारों की कठपुतली हो गयी है। ऐसा समझना पुरूषों की नामर्दिगी की निशानी है और उनकी सबसे बड़ी भूल है। हमारी सबसे बड़ी विवशता यह है कि हमारे समाज में घरेलू हिंसा को कानूनी अपराध न मान कर उसे घरेलू मसला कह कर घर में ही दबा दिया जाता है और यदि कोई महिला इसके लिए आवाज उठाती है तो उसे उसके बाद अपने घर वाले से समाज से कानून से कई तरह की शारीरिक मानसिक और आर्थिक यातनाओं का सामना करना पड़ता है।
इसको लेकर भारत में मुख्य रूप से 2 कानून हैं, जो महिलाओं की घरेलू हिंसा से रक्षा करते हैं: इंडियन पीनल कोड की धारा 498ए, 1983 में भारतीय संसद द्वारा पारित किए गए इस कानून के अंतर्गत, जो भी व्यक्ति चाहे वह महिला का पति हो या पति का रिश्तेदार, महिला के साथ क्रूर व्यवहार करता है, तो उसे 3 साल तक की कैद और जुर्माने की सजा मिल सकती है। इस के अंतर्गत क्रूरता के आधार पर महिला को पति से तलाक भी मिल सकता है। दूसरा – द प्रोटैक्शन आॅफ वूमन फ्राम डोमैस्टिक वायलैंस ऐक्ट 2005: इसे 26 अक्तूबर, 2006 से लागू किया गया है। वैसे तो यह महिलाओं के हित में बनाया गया है, पर कोई और भी शख्स यदि डोमैस्टिक वायलैंस से पीड़ित है तो इस कानून के तहत शिकायत कर सकता है।

महिला के साथ घर में रहने वाले किसी सदस्य द्वारा भलाबुरा कहना, क्रूर व्यवहार करना, सताना, गालियां देना, मारना पीटना, बेइज्जती करना या फिर यौन संबंध हेतु जबरदस्ती करना आदि अपराध इस कानून के अंतर्गत आते हैं। इस तरह के मामलों में महिला पुलिस में शिकायत कर सकती है। उसे कई तरह से राहत दी जाएगी जैसे धारा 17 के तहत घर में रहने की इजाजत, धारा 18 के तहत प्रोटैक्शन और्डर, धारा 20 के तहत आर्थिक राहत, धारा 21 के तहत कस्टडी आॅर्डर और धारा 22 के तहत हर्जाना।

यदि घरेलू हिंसा से भारत की लड़कियों को बचाना है, तो जरूरी है कि घर में बच्चों को शुरू से ही सही संस्कार दिए जाएं। उन्हें बताया जाए कि लड़के लड़की में कोई फर्क नहीं और ऐसा कतई नहीं है कि भाई अपनी बहनों के साथ मारपीट करें या उन्हें दबा कर रखें। जब तक वे बचपन से महिलाओं का सम्मान करना नहीं सीखेंगे, आगे चल कर भी बीवी पर हाथ उठाने की उन की आदत नहीं जाएगी। लड़कों को बचपन से जो यह सिखाया जाता है कि लड़के रोते नहीं, उस की जगह यह सिखाया जाए कि लड़के रुलाते नहीं।
2. point
"जो सत्संग सुनते हैं, वे सभी अच्छे और बुरे कर्मों से अवगत हो जाते हैं।" - सतगुरु रामपाल जी महाराज।

साधना टीवी पर शाम 7:30 pm dish  @SaintRampalJiM द्वारा आध्यात्मिक प्रवचन देखे
#जीने_की_राह

एक पुस्तक जो आपकी #ज़िंदगी और सोचने का नज़रिया बदल देगी।
अब #आप 'जीने की राह' बुक को घर बैठे फ्री में मंगवा सकते हैं। 7496801825

Comments

Popular posts from this blog

मुसीबत का सामना

जंगली भैंसों का एक झुण्ड जंगल में घूम रहा था, तभी एक बछड़े (पाड़ा) ने पुछा," पिताजी, क्या इस जंगल में ऐसी कोई चीज है जिससे डरने की ज़रुरत है ?" बस शेरों से सावधान रहना ...", भैंसा बोला "हाँ, मैंने भी सुना है कि शेर बड़े खतरनाक होते हैं . अगर कभी मुझे शेर दिखा तो मैं जितना हो सके उतनी तेजी से दौड़ता हुआ भाग जाऊँगा ..", बछड़ा बोला . "नहीं, इससे बुरा तो तुम कुछ कर ही नहीं सकते ..", भैंसा बोला बछड़े को ये बात कुछ अजीब लगी, वह बोला" क्यों ? वे खतरनाक होते हैं, मुझे मार सकते हैं तो भला मैं भाग कर अपनी जान क्यों ना बताऊं?" भैंसा समझाने लगा," अगर तुम भागोगे तो शेर तुम्हारा पीछा करेंगे, भागते समय वे तुम्हारी पीठ पर आसानी से हमला कर सकते हैं और तुम्हे नीचे गिरा सकते हैं ... और एक बार तुम गिर गए तो मौत पक्की समझो ..." तो.. तो। ऐसी स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए ?", बछड़े ने घबराहट में पुछा . अगर तुम कभी भी शेर को देखो , तो अपनी जगह डट कर खड़े हो जाओ और ये दिखाओ की तुम जरा भी डरे हुए नहीं हो . अगर वो ना जाएं तो उसे अपनी तेज सींघें दिखाओ ...

कविर्देव किसी भी मां से जन्म नहीं लेते हैं। कबीर साहेब स्वयं प्रकट होता है। इसलिए प्रकट दिवस के रूप में मनाया जाता है

सतगुरु कबीर साहिब का मगहर प्रस्थान एवम् महानिर्वाण सतगुरु कबीर साहिब दृढ़ निश्चयी संत थे, खास कर अंध विश्वासों के मामले में तो वे बहुत ही सख्त थे। इसीलिए सभी के मना करने के बाद भी, वे मगहर जाने के लिए तैयार हो गये। संत रविदास जी, सेनजी, पीपा जी, एवं धन्ना जी आदि भी सभी थे। यात्रा में काशी के हजारों लोगों की भीड़, इस तरह से आकर शामिल हो रही थी, जैसे उनका कोई खास रखवाला काशी को हमेशा के लिए त्याग कर जा रहा है। आज वे असहाय प्रतीत हो रहे थे, क्योंकि अब उनके सुख-दुख को पूछने वाला कोई नहीं रहेगा। सभी की आँखें आँसुओं से पूर्ण थीं और हृदय व्यथित था। कबीर साहिब के यात्रा की अगुवाई नवाब बि जली खाँ और काशी नरेश वीर देव सिंह बघेल कर रहे थे। राजा वीर देव सिंह बघेल के साथ उनके सैन्यदल का विशेष दस्ता था। उस समय उमड़ा जनसैलाब को दे खकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी प्रजापालक महाराजा की विदाई की जा रही हो। चारों तरपफ गुरूदेव कबीर, सतगुरु कबीर और हमारे भगवान कबीर की आवाजें गूँ ज रही थीं। छोटे-छोटे बालकों को गोद में उठाये हुये औरतें अपने-अपने बालकों को उतार कर, कबीर साहि ब के पद चिन्हों पर अपना माथ...

राजा की कथा

_एक बार समय निकालकर अवश्य पढ़े..._        ☂️बोध कथा☂️      ⭕   परिवर्तन  ⭕ ~~~~~~~~~~~~~ ♦ एक राजा को राज भोगते हुए काफी समय हो गया था । बाल भी सफ़ेद होने लगे थे । एक दिन उसने अपने दरबार में एक उत्सव रखा और अपने गुरुदेव एवं मित्र देश के राजाओं को भी सादर आमन्त्रित किया । उत्सव को रोचक बनाने के लिए राज्य की सुप्रसिद्ध नर्तकी को भी बुलाया गया । ♦ राजा ने कुछ स्वर्ण मुद्रायें अपने गुरु जी को भी दीं, ताकि यदि वे चाहें तो नर्तकी के अच्छे गीत व नृत्य पर वे उसे पुरस्कृत कर सकें । सारी रात नृत्य चलता रहा । ब्रह्म मुहूर्त की बेला आयी । नर्तकी ने देखा कि मेरा तबले वाला ऊँघ रहा है, उसको जगाने के लिए नर्तकी ने एक दोहा पढ़ा -  बहु बीती, थोड़ी रही, पल पल गयी बिताय।_ एक पलक के कारने, क्यों कलंक लग जाय।"_ ♦ अब इस दोहे का अलग-अलग व्यक्तियों ने अपने अनुरुप अलग-अलग अर्थ निकाला । तबले वाला सतर्क होकर बजाने लगा।  ♦ जब यह बात गुरु जी ने सुनी तो  उन्होंने सारी मोहरें उस नर्तकी के सामने फैंक दीं ।  ♦ वही दोहा नर्तकी ने फिर पढ़ा तो राजा की लड़...