Skip to main content

पहली बार ऐसा हुआ जो एक संत परमार्थ के लिए जेल धाम मे है

😵-हिसार_धाम - 😵
       
जेल :- शब्द अगर किसी मनुष्य के #चरित्र से जुड़ जाता है तो उसकी गरिमा पर सवाल उठने लगते है, और बदनामी का दाग लग ही जाता है!
किसी व्यक्ति के जेल जाने के बाद उसे घृणा या #संदेह कि निगाह से देखा जाना लाजमी है!
जेल जाने के भी विविध कारण हो सकते है और कभी-कभी उद्देश्य भी | व्यक्ति दुराचारी, भ्रष्टाचारी, दुष्कर्मी, चोर, हत्यारा, होकर भी “जेल” जाता है, और ऐसे व्यक्ति से घृणा करना या उसकी बेगुनाही पर संदेह करना स्वाभाविक है |

लेकिन जरुरी नही की जेल जाने वाला हर व्यक्ति कुकर्मी हो, कुछ लोग #परमार्थ और समाज सुधार के उद्देश्य को पुरा करने के लिए भी “जेल” जैसी प्रताड़नाये स्वीकार करते है | जहाँ एक तरफ चंद्र शेखर आजाद, भगत सिंह, जैसे देश-प्रेमी हंसते-हंसते फांसी चढ़ गये तो वही दुसरी तरफ महात्मा गांधी जैसे राष्ट्रपिता भी जेल भोगकर परमार्थ मे “जेल”जाने की मिशाल कायम कर गये|

श्री कृष्ण! जी का तो जन्म ही जेल मे हुआ था, फिर भी इंसान आज उन्हे धिक्कारने की बजाय पूजता है | ईसा मसीह ने “सत्य” कहा तो इसी जनता ने उन्हे शूली पर टांग दिया, और वर्तमान मे उन्हे गॉड कहकर संबोधित किया जाता है | एक विदेशी व्यक्ति “निकोलस” ने शोध मे पता लगाया की पृथ्वी घुमती है | इसी जनता ने निकोलस को झुठा बताकर उसे फांसी पर चढ़ा दिया, लेकिन कुछ समय पश्चात जब यह बात सच साबित हुई तो इतिहास के पन्नों पर आज भी निकोलस का नाम सुनहरे शब्दो मे दर्ज है |

#वास्तविकता तो यह है की जब कभी भी किसी #महान_पुरुष ने जनहित मे किसी रहस्यमयी सत्य को उजागर करके जन-मानस को सच का आइना दिखाना चाहा तो इसी जनता द्वारा ऐसे महापुरुषो को प्रताड़ित करके तिरष्कृत भी किया गया | ठीक इसी तरह संत रामपाल जी महाराज ने एक महान पुरुष की भूमिका निभाई है और समस्त जनसमुह को एक नई चेतना प्रदान करके एवं ज्ञान के गूढ़ रहस्य उजागर करके समाज को बहुमुल्य सत्ज्ञान प्रदान करने की कोशिश की है, लेकिन भोली जनता सहयोग करने के बजाय अलोचना करने लगी |

#संत_रामपाल_जी_महाराज का गुनाह सिर्फ इतना है की उन्होने जनहित मे अपना समुल अस्तित्व न्योछावर करके जनता की भलाई सोची |
उन्होने घर-परिवार से सक्षम होते हुए भी समाज को अपना संपुर्ण जीवन सौंप दिया, एवं समय अभाव के चलते इंजीनियर की नौकरी त्यागकर मनुष्य को दुखो के चंगुल से छुड़ाने एवं घर-घर तक सतभक्ति का संदेश पहुँचाने की ठान ली | यही सत-भक्ति अनादि काल से किसी भी ॠषी,मुनि, संत महंतो को समझ मे नही आई, और ना ही इस रहस्य को समझने या समझाने मे वह सक्षम रहे | जिसके परिणाम स्वरुप इन नकलियो की अज्ञानता की सच्चाई समाज के सामने आने लगी और बोखलाकर संत रामपाल जी महाराज के खिलाफ साजिशे रचने लगे |
संत रामपाल जी महाराज ने सर्व सदग्रंथ जैसे वेद, शास्त्र, कुरान, गुरुग्रंथ और बाईबल अदि सदग्रंथो का गहन अध्ययन किया और यह पता लगाया आखिर वास्तविक सतभक्ति विधि और मंत्र क्या है, जिससे मनुष्य सुखी भी होगा और #पुर्ण_मोक्ष पाकर जन्म मरण के भारी रोग से पूर्णत: छुटकारा पा सकेगा |

चुँकि यह रहस्य संत रामपालजी महाराज के अतिरिक्त कोई ना उजागर कर सका, तो वर्तमान के नकली संत, महंत, कथाकार, नकली धर्मगुरु, अज्ञानी शँकराचार्य, और #अध्यात्म के नकली ठेकेदारो को अपना पतन प्रत्यक्ष दिखने लगा | धर्म की नकली दुकाने बंद होते देख इन ज्ञानहीन संतो ने संत रामपाल जी महाराज की आवाज को पुरी तरह दबाने का भरसक प्रयास किया, जिसका परिणाम आज आपके सामने है की संत रामपालजी महाराज आज “जेल” मे है | लेकिन कहते है ना की बकरी के सिंग मारने से शेर की छाती जख्मी नही होती |

#लाख_कोशिश के बावजुद संत रामपालजी महाराज की आवाज को नही दबा सके विरोधी | विपरीत इसके भारी सफलता हाथ लगी है |
संत रामपालजी महाराज ने #दहेज प्रथा, नशा, चोरी, रिश्वत, बेइमानी, जैसी बुराईयो को जड़ से उखाड़ फेंकने की जो मुहीम छेड़ी है वह सफलता की और अग्रसर है और लाखो परिवार संत रामपाल जी महाराज से नाम उपदेश लेकर इन समस्त बुराईयों को त्यागकर शास्त्र अनुकुल साधना करके सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं |

#निष्कर्ष:-  पहली बार ऐसा हुआ की संतो को सुधारने वाला संत आ चुका है |

Comments

Popular posts from this blog

मुसीबत का सामना

जंगली भैंसों का एक झुण्ड जंगल में घूम रहा था, तभी एक बछड़े (पाड़ा) ने पुछा," पिताजी, क्या इस जंगल में ऐसी कोई चीज है जिससे डरने की ज़रुरत है ?" बस शेरों से सावधान रहना ...", भैंसा बोला "हाँ, मैंने भी सुना है कि शेर बड़े खतरनाक होते हैं . अगर कभी मुझे शेर दिखा तो मैं जितना हो सके उतनी तेजी से दौड़ता हुआ भाग जाऊँगा ..", बछड़ा बोला . "नहीं, इससे बुरा तो तुम कुछ कर ही नहीं सकते ..", भैंसा बोला बछड़े को ये बात कुछ अजीब लगी, वह बोला" क्यों ? वे खतरनाक होते हैं, मुझे मार सकते हैं तो भला मैं भाग कर अपनी जान क्यों ना बताऊं?" भैंसा समझाने लगा," अगर तुम भागोगे तो शेर तुम्हारा पीछा करेंगे, भागते समय वे तुम्हारी पीठ पर आसानी से हमला कर सकते हैं और तुम्हे नीचे गिरा सकते हैं ... और एक बार तुम गिर गए तो मौत पक्की समझो ..." तो.. तो। ऐसी स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए ?", बछड़े ने घबराहट में पुछा . अगर तुम कभी भी शेर को देखो , तो अपनी जगह डट कर खड़े हो जाओ और ये दिखाओ की तुम जरा भी डरे हुए नहीं हो . अगर वो ना जाएं तो उसे अपनी तेज सींघें दिखाओ ...

कविर्देव किसी भी मां से जन्म नहीं लेते हैं। कबीर साहेब स्वयं प्रकट होता है। इसलिए प्रकट दिवस के रूप में मनाया जाता है

सतगुरु कबीर साहिब का मगहर प्रस्थान एवम् महानिर्वाण सतगुरु कबीर साहिब दृढ़ निश्चयी संत थे, खास कर अंध विश्वासों के मामले में तो वे बहुत ही सख्त थे। इसीलिए सभी के मना करने के बाद भी, वे मगहर जाने के लिए तैयार हो गये। संत रविदास जी, सेनजी, पीपा जी, एवं धन्ना जी आदि भी सभी थे। यात्रा में काशी के हजारों लोगों की भीड़, इस तरह से आकर शामिल हो रही थी, जैसे उनका कोई खास रखवाला काशी को हमेशा के लिए त्याग कर जा रहा है। आज वे असहाय प्रतीत हो रहे थे, क्योंकि अब उनके सुख-दुख को पूछने वाला कोई नहीं रहेगा। सभी की आँखें आँसुओं से पूर्ण थीं और हृदय व्यथित था। कबीर साहिब के यात्रा की अगुवाई नवाब बि जली खाँ और काशी नरेश वीर देव सिंह बघेल कर रहे थे। राजा वीर देव सिंह बघेल के साथ उनके सैन्यदल का विशेष दस्ता था। उस समय उमड़ा जनसैलाब को दे खकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी प्रजापालक महाराजा की विदाई की जा रही हो। चारों तरपफ गुरूदेव कबीर, सतगुरु कबीर और हमारे भगवान कबीर की आवाजें गूँ ज रही थीं। छोटे-छोटे बालकों को गोद में उठाये हुये औरतें अपने-अपने बालकों को उतार कर, कबीर साहि ब के पद चिन्हों पर अपना माथ...

राजा की कथा

_एक बार समय निकालकर अवश्य पढ़े..._        ☂️बोध कथा☂️      ⭕   परिवर्तन  ⭕ ~~~~~~~~~~~~~ ♦ एक राजा को राज भोगते हुए काफी समय हो गया था । बाल भी सफ़ेद होने लगे थे । एक दिन उसने अपने दरबार में एक उत्सव रखा और अपने गुरुदेव एवं मित्र देश के राजाओं को भी सादर आमन्त्रित किया । उत्सव को रोचक बनाने के लिए राज्य की सुप्रसिद्ध नर्तकी को भी बुलाया गया । ♦ राजा ने कुछ स्वर्ण मुद्रायें अपने गुरु जी को भी दीं, ताकि यदि वे चाहें तो नर्तकी के अच्छे गीत व नृत्य पर वे उसे पुरस्कृत कर सकें । सारी रात नृत्य चलता रहा । ब्रह्म मुहूर्त की बेला आयी । नर्तकी ने देखा कि मेरा तबले वाला ऊँघ रहा है, उसको जगाने के लिए नर्तकी ने एक दोहा पढ़ा -  बहु बीती, थोड़ी रही, पल पल गयी बिताय।_ एक पलक के कारने, क्यों कलंक लग जाय।"_ ♦ अब इस दोहे का अलग-अलग व्यक्तियों ने अपने अनुरुप अलग-अलग अर्थ निकाला । तबले वाला सतर्क होकर बजाने लगा।  ♦ जब यह बात गुरु जी ने सुनी तो  उन्होंने सारी मोहरें उस नर्तकी के सामने फैंक दीं ।  ♦ वही दोहा नर्तकी ने फिर पढ़ा तो राजा की लड़...