Skip to main content

क्या है मकर संक्रांति का पर्व

मकर संक्रांति सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने का दिन, सूर्य के उत्तरायण होने का दिन, सूर्य के मकर रेखा पर से गुजरने का दिन है ।

और इस दिन को भारत सहित नेपाल, बांग्लादेश, कम्बोडिया, श्रीलंका आदि देशों में भिन्न भिन्न नाम और भिन्न परम्पराओं के अनुसार मनाया जाता है।
भारत देश के विभिन्न राज्यों में भी इसे भिन्न भिन्न नाम व तरीकों से मनाया जाता है।

मकर सक्रांति के पर्व में चाहे वह भिन्न भिन्न राज्य या भाषा बोलने वाले मनाते हों लेकिन इस पर्व में जो सामान्य बात नजर आती है वह यह है कि इस दिन सभी दान करने के विशेष महत्त्व को ध्यान में रखते हुए दान करने में आगे रहते हैं।
दान में धन, अन्न, वस्त्र, भोजन या कोई भी जीवनयापन के साधन रूपी वस्तु का ही प्रयोग करते हैं। लेकिन गीता अध्याय 4 में ज्ञान यज्ञ को सभी यज्ञ से श्रेष्ठ बताया गया है।

ज्ञान की प्राप्ति सच्चे गुरु के बिना नहीं हो सकती। गीता ज्ञान दाता भी कहता है कि उस ज्ञान की प्राप्ति के लिए तत्वदर्शी सन्त की खोज करो, वही तुझे तत्वज्ञान का उपदेश करेंगे।

कहते हैं कि
गुरु बिन माला फेरते, गुरु बिन देते दान।
गुरु बिन दोनों निष्फल है, चाहे पूछो वेद पुराण।।

उदाहरण के लिए मान लीजिए हमने किसी को दान में पैसे दिए। वह भिखारी उन पैसे की शराब पीकर अपने बीवी बच्चों को प्रताड़ित करता है तो दान देने और उस पैसे के दुरुपयोग का कर्मफल आपको मिलेगा।

और यह मिला जुला फल इस तरह हो सकता है जैसे कोई अमीर व्यक्ति कुत्ता पालता है उसके लिए अलग कमरे की व्यवस्था करता है जिसमें एयरकंडिशन या हीटर, अच्छे बिस्तर, खाने के लिए अच्छा भोजन, सेवा करने के लिए अलग नौकर या वही अमीर व्यक्ति उस कुत्ते का नौकर बन जाता है। मालिक की सीट पर कुत्ता और ड्राइवर की सीट पर मालिक बैठता है।

आप समझ रहे होंगे कि यह अमीर आदमी को मिला कर्मफल है। जी नहीं यह कर्मफल उस कुत्ते द्वारा किये गए पूर्वजन्म के कर्मों का है जिसे सुविधाएं तो सारी मिली हैं लेकिन शरीर कुत्ते का मिल गया। उन सुविधाओं को भोग भी रहा है लेकिन आनन्द नहीं ले पा रहा क्योंकि उसने गुरु बिना दान पुण्य किया।

अर्थात गुरु के बिना कोई भी भक्ति कर्म निष्फल है। यदि आपको मनुष्य जीवन में सुख व उसके बाद मोक्ष प्राप्ति चाहिए तो गीता में बताये गए तत्वदर्शी सन्त की खोज कर उन्हें गुरु बनाये और अपना कल्याण करवाइये।

वह तत्वदर्शी सन्त जिसके विषय में गीता में बताया व उसकी पहचान जो गीता में बताई गयी है वह तत्वदर्शी सन्त रामपाल जी महाराज हैं।

आप सभी से करबद्ध निवेदन है कि मकर सक्रांति पर निःशुल्क पुस्तक ज्ञान गंगा मंगवाएं और ज्ञान यज्ञ कीजिए जो कि द्रव्यमय की अपेक्षा श्रेष्ठ है जैसा कि गीता में बताया है।

निःशुल्क पुस्तक ज्ञान गंगा प्राप्त करने के लिए अपना नाम पता मोबाइल नंबर हमें भेजें। 7496801825.
https://www.jagatgururampalji.org/

Comments

Popular posts from this blog

मुसीबत का सामना

जंगली भैंसों का एक झुण्ड जंगल में घूम रहा था, तभी एक बछड़े (पाड़ा) ने पुछा," पिताजी, क्या इस जंगल में ऐसी कोई चीज है जिससे डरने की ज़रुरत है ?" बस शेरों से सावधान रहना ...", भैंसा बोला "हाँ, मैंने भी सुना है कि शेर बड़े खतरनाक होते हैं . अगर कभी मुझे शेर दिखा तो मैं जितना हो सके उतनी तेजी से दौड़ता हुआ भाग जाऊँगा ..", बछड़ा बोला . "नहीं, इससे बुरा तो तुम कुछ कर ही नहीं सकते ..", भैंसा बोला बछड़े को ये बात कुछ अजीब लगी, वह बोला" क्यों ? वे खतरनाक होते हैं, मुझे मार सकते हैं तो भला मैं भाग कर अपनी जान क्यों ना बताऊं?" भैंसा समझाने लगा," अगर तुम भागोगे तो शेर तुम्हारा पीछा करेंगे, भागते समय वे तुम्हारी पीठ पर आसानी से हमला कर सकते हैं और तुम्हे नीचे गिरा सकते हैं ... और एक बार तुम गिर गए तो मौत पक्की समझो ..." तो.. तो। ऐसी स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए ?", बछड़े ने घबराहट में पुछा . अगर तुम कभी भी शेर को देखो , तो अपनी जगह डट कर खड़े हो जाओ और ये दिखाओ की तुम जरा भी डरे हुए नहीं हो . अगर वो ना जाएं तो उसे अपनी तेज सींघें दिखाओ ...

कविर्देव किसी भी मां से जन्म नहीं लेते हैं। कबीर साहेब स्वयं प्रकट होता है। इसलिए प्रकट दिवस के रूप में मनाया जाता है

सतगुरु कबीर साहिब का मगहर प्रस्थान एवम् महानिर्वाण सतगुरु कबीर साहिब दृढ़ निश्चयी संत थे, खास कर अंध विश्वासों के मामले में तो वे बहुत ही सख्त थे। इसीलिए सभी के मना करने के बाद भी, वे मगहर जाने के लिए तैयार हो गये। संत रविदास जी, सेनजी, पीपा जी, एवं धन्ना जी आदि भी सभी थे। यात्रा में काशी के हजारों लोगों की भीड़, इस तरह से आकर शामिल हो रही थी, जैसे उनका कोई खास रखवाला काशी को हमेशा के लिए त्याग कर जा रहा है। आज वे असहाय प्रतीत हो रहे थे, क्योंकि अब उनके सुख-दुख को पूछने वाला कोई नहीं रहेगा। सभी की आँखें आँसुओं से पूर्ण थीं और हृदय व्यथित था। कबीर साहिब के यात्रा की अगुवाई नवाब बि जली खाँ और काशी नरेश वीर देव सिंह बघेल कर रहे थे। राजा वीर देव सिंह बघेल के साथ उनके सैन्यदल का विशेष दस्ता था। उस समय उमड़ा जनसैलाब को दे खकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी प्रजापालक महाराजा की विदाई की जा रही हो। चारों तरपफ गुरूदेव कबीर, सतगुरु कबीर और हमारे भगवान कबीर की आवाजें गूँ ज रही थीं। छोटे-छोटे बालकों को गोद में उठाये हुये औरतें अपने-अपने बालकों को उतार कर, कबीर साहि ब के पद चिन्हों पर अपना माथ...

राजा की कथा

_एक बार समय निकालकर अवश्य पढ़े..._        ☂️बोध कथा☂️      ⭕   परिवर्तन  ⭕ ~~~~~~~~~~~~~ ♦ एक राजा को राज भोगते हुए काफी समय हो गया था । बाल भी सफ़ेद होने लगे थे । एक दिन उसने अपने दरबार में एक उत्सव रखा और अपने गुरुदेव एवं मित्र देश के राजाओं को भी सादर आमन्त्रित किया । उत्सव को रोचक बनाने के लिए राज्य की सुप्रसिद्ध नर्तकी को भी बुलाया गया । ♦ राजा ने कुछ स्वर्ण मुद्रायें अपने गुरु जी को भी दीं, ताकि यदि वे चाहें तो नर्तकी के अच्छे गीत व नृत्य पर वे उसे पुरस्कृत कर सकें । सारी रात नृत्य चलता रहा । ब्रह्म मुहूर्त की बेला आयी । नर्तकी ने देखा कि मेरा तबले वाला ऊँघ रहा है, उसको जगाने के लिए नर्तकी ने एक दोहा पढ़ा -  बहु बीती, थोड़ी रही, पल पल गयी बिताय।_ एक पलक के कारने, क्यों कलंक लग जाय।"_ ♦ अब इस दोहे का अलग-अलग व्यक्तियों ने अपने अनुरुप अलग-अलग अर्थ निकाला । तबले वाला सतर्क होकर बजाने लगा।  ♦ जब यह बात गुरु जी ने सुनी तो  उन्होंने सारी मोहरें उस नर्तकी के सामने फैंक दीं ।  ♦ वही दोहा नर्तकी ने फिर पढ़ा तो राजा की लड़...